Category Archives: Hindi Poem on Women Empowerment

Hindi Poem on Women Empowerment-Jeene Ki Adhikari Naari

woman

जीने की अधिकारी नारी

ये पुरूषत्व का मोहपाश,
कर नारी का अपमान,
रचता मानव अपना ही विनाश।
जीने की अधिकारी नारी जितना है पुरूष अधिकारी।
सज्जन मानव दुर्जन मानव समाज एक ही में रहते।
सज्जनता उन्नति की द्योतक,
दुर्जन पतन को लाते है।
आती है कयामत जब अपमानित होती नारी।
जीने की अधिकारी नारी,जितना है पुरूष अधिकारी।
नारी तुम हो अपनी सहाय,
दुर्गा काली बन उभरो जग में।
क्रूर दानव रूपी मनुष्य को,
खुद पे हावी मत होने दो।
जिसने तुझसे वजूद छीना,
उसे जीने का अधिकार नही।
काट ड़ालो उन क्रूर हाथों को,
जो उठे नारी तेरे अपमान में।
तुम ही हो मनु की श्रद्धा,
तुम शिव की गौरी।
महाशक्ति,जन्मदात्री तुम ब्रह्माणी,रूद्राणी।
उठो बहुत सहा अपमान
अपनी रक्षा को स्वयं प्रवृत होवो,
अपने सम्मान को लज्जित ना होने दो।
बन नई पीढ़ी की नई लहर उभरो।
सज्जन मानव का सम्मान करो,
दुर्जन को हावी ना होने दो।
अपना अधिकार ग्रहण करो,
जिसकी तुम अधिकारी हो।
जीने की अधिकारी नारी,
जितना है पुरूष अधिकारी।

-कविता यादव

Hindi Poem on Woman – नारी

तू ही धरा, तू सर्वथा।
तू बेटी है ,तू ही आस्था।
तू नारी है , मन की व्यथा।
तू परंपरा ,तू ही प्रथा।

तुझसे ही तेरे तपस से ही रहता सदा यहां अमन।
तेरे ही प्रेमाश्रुओं की शक्ति करती वसु को चमन।
तेरे सत्व की कथाओं को ,करते यहाँ सब नमन।
फिर क्यों यहाँ ,रहने देती है सदा मैला तेरा दामन।

तू माँ है,तू देवी, तू ही जगत अवतारी है।
मगर फिर भी क्यों तू वसुधा की दुखियारी है।
तेरे अमृत की बूंद से आते यहां जीवन वरदान हैं।
तेरे अश्रु की बूंद से ही यहाँ सागर में उफान हैं।

तू सीमा है चैतन्य की ,जीवन की सहनशक्ति है।
ना लगे तो राजगद्दी है और लग जाए तो भक्ति है।
तू वंदना,तू साधना, तू शास्त्रों का सार है।
तू चेतना,तू सभ्यता, तू वेदों का आधार है।

तू लहर है सागर की ,तू उड़ती मीठी पवन है।
तू कोष है खुशियों का ,इच्छाओं का शमन है।
तुझसे ही ये ब्रह्मांड है और तुझसे ही सृष्टि है।
तुझसे ही जीवन और तुझसे ही यहाँ वृष्टि है।

उठ खड़ी हो पूर्णशक्ति से।
फिर रोशन कर दे ये जहां।

जा प्राप्त कर ले अपने अधूरे स्वप्न को।
आ सुकाल में बदल दे इस अकाल को।
तू ही तो भंडार समस्त शक्तियों का।
प्राणी देह में भी संचार है तेरे लहू का।

-अर्चना

Tu hi dhara , tu hi sarvtha
Tu beti hai tu hi aastha
Tu nari hai man ki vytha
Tu parmpara, tu hi partha

Tujhse hi tere tapas se hi rehta sada yhan aman
Tere hi premashron ki sakti karti basu ko chaman
Tere satav ki kathaon ko yhan sab naman
Fir kyon yahan rahne deti hai sada meila tera daman

Tu maa hai tu devi,tu hi jagat awtari hai
Magar fir bhi kyon tu vasudha ki dukhiyarihai
Tere amrit ki bund se aate yhan jivan vardaan hai
Tere aashuon ki boond se hi yha sagar mein ufaan hai

Tu seema hai chaitany ki Shehnshakti hai
Na lage to rajgaddi hai aur lag jaye to bhakti hai
Tu vandana, tu sadhna, tu shastron ka saar hai
Tu chetna, tu shabhyata, tu vedon ka aadhar hai

Tu lehar hai sagar ki tu udati mithi pawan hai
Tu kosh hai khushiyon ka ichchaon ka sham hai
Tujhse hi ye brahmand hai aur tujhse hi shrishti hai
Tujhse hi jivan aur tujhse hi yhan vristhi hai

Uth khadi ho puranshkati se
Fir roshan kar de ye jhan

Ja prapt karle apne adhure swapan ko
Aa sukal me badal de es akaal ko
Tu hi to bhandar samast shaktiyoon ka
Prani deh mein bhi sanchaar hai tere lahu ka

-Archana

 

Hindi Poem on Woman Empowerment – नारी हूँ मैं

नारी हूँ मैं।

ममता की छांव जनम देने वाली जननी हूँ मैं।
दुःख -सुख में हमेशा साथ देने वाली भार्या हूँ मैं।
माँ -बाप की आन बान सान सम्मान हूँ मैं।
हाँ एक बेटी …पापा की प्यारी हूँ मैं।
भाई की ताकत …अच्छी दोस्त हूँ मैं।
करती पुर्ण पुरुष को ऐसी स्त्री हूँ मैं।
नारी हूँ मैं।।

फिर क्यों दुनिया मे नही लायी जाती हूँ मैं?
जन्म कहाँ कोख में मारी जाती हूँ मैं।
नर -नारी तेरी कुदरत फिर क्यों उपेक्षित हूँ मैं।
जवानी की दो सीढ़ियाँ चढ़ी नहीं कि रोकी जाती हूँ मैं।
बेटी, बहन, माँ, बच्ची, बूढ़ी और पत्नी भी हूँ मैं।
फिर क्यों हर स्वरूप में बालात्कारी से कुचली जातीहूँ मैं ?
नारी हूँ मैं।।

सुनो ,नारी हूँ ,अबला नहीं ,दुर्गा स्वरूप हूँ मैं।
रोना -धोना छोड़ो कहो नहीं ,सम्मानित हूँ मैं।
दिखा दो ताकत से अपनी कि अभिमान हूँ मैं।
अब रक्त से भी अबला नहीं सबला हूँ मैं।
कलियुग में भी महिषासुर पर चंडी हूँ मैं।
नारी हूँ मैं!!

-अंजना

Nari hoon main
Mamhta ki chhav janam dene wali janni hoon main
Sukh-dukh mein hamesha sath dene wali baharya main
Maa-baap ki aan baan saan smaan hoon main
Haan ek beti mere papa ki pyari hu main
Bhai ki takkat achi dost hoon main
Karti puran purash ko esi satri hoon main
Nari hoon main

Fir kyon duniya main nahi lai jati hoon main
Janam kha kokh mein mari jati hoon main
Nar-nari teri kudart fir kyon upekshit hoon main
Jawani ki do seedhiyan chadhi nai ki roki jati hoon main
Beti, behen, maa, bachi, budhi aur patni bhi hoon main
Fir kyo har savroop mein balatkari se kuchli jati hoon main
Nari hoon main

Suno nari hoon abla nahi durga savroop hoon main
Rona dhona chodo kaho nahi ki smaan hoon main
Dikha do takat se apne ki abhimaan hoon main
Ab raqa se bhi abla nahi sabla hoon main
Kalyug mein bhi Mahishasur par Chandi hoon main
Nari hoon main

– Anjana