Category Archives: Hindi Poem on Health

Hindi Poem on Good Habits – अच्छा है जी अच्छा है

सुबह सवेरे जल्दी उठना, अपने बड़ो को नमन करना,
अच्छा है जी अच्छा है।
नित्य कर्म में ना अलसाना, कुल्ला- मंजन ढंग से करना,
अच्छा है जी अच्छा है।
खूब चबा कर भोजन करना, दिन भर खूब पानी पीना ,
अच्छा है जी अच्छा है।
समय पर पढ़ना, समय पर लिखना, खेल- कूद भी, समय पर करना,
अच्छा है जी अच्छा है।
स्वस्थ रहेगा, जब तुम्हारा बचपन, खुशहाल होगा, तब ही सारा जीवन।
अच्छा है जी अच्छा है। 

-सुनीता बहल

Acha hai ji acha hai
Shubh savere jaldi uthana apne bado ko naman krna
Acha hai ji acha hai
Nitya karm mein na alsana, kulla manjan dhang se karna
Acha hai ji acha hai
Khub chaba ke bhojan karna din bhar kub pani pina
Acha hai ji acha hai
Samay par padhna samay par likhna khel kud bhi samay par karna
Acha hai ji acha hai
Swasth rahega jab tumhara bachpan khushaal hoga tab hi sara jeevan
Acha hai ji acha hai 

-Sunita bahal

Hindi Poem on Almond Benefits – खाओ बादाम खाओ

soaked-almonds

खाओ खाओ बादाम खाओ
अपनी याददाश्त को तुम बढ़ाओ
डाक्टर साइंटिस्ट एक स्वर में बोलें
पांच बादाम आप रोज़ भिगो लें
अगले दिन सुबह हो यह प्रण
खाएं इनको छीलकर नाश्ते संग
रोज़ का यह नियम देगा लाभ
स्वस्थ रहेंगी नसें व दिमाग
– अनुष्का सूरी

Hindi poem on sickness-मैं बीमार हूँ

आज कल कुछ तकलीफ में हूँ
हाँ मैं बीमार हूँ
काम कुछ हो नहीं पाता
सर भी है थोड़ा थोड़ा चकराता
खाना ठीक से खाया नहीं जाता
बाज़ार तक भी जाया नहीं जाता
बिस्तर पर लेटे रहने को
डाक्टर ने है कहा
खानी पड़ती है
रोज़ कड़वी कड़वी दवा
मेरी हालत को देख कर
याद सदा यह रखना
खाओ पियो स्वस्थ रहो
और हर बीमारी से बचना