Hindi Poem on Lord Krishna Virah – Mohna

यह एक अत्यंत भावुक और मार्मिक काव्य है, जो भगवान कृष्ण (मोहना) से उनके कर्मभूमि (मथुरा) जाने के समय राधा और माता यशोदा को छोड़ने के प्रसंग पर आधारित है। यह अपनों से बिछड़ने के दुःख और उनके प्रति प्रेम को दर्शाता है।

राधिका के प्यारे, माँ यशोदा के दुलारे,
ओ मोहना, जब गये तुम अपनी कर्मभूमि पर,
तो पड़ा इन दोनों को छोड़ना,
ओ प्यारे मोहना, ओ प्यारे मोहना।

ग़म में तो सब थे, दुःख में तो तुम भी न कम थे,
पर पड़ा था सबका दिल तोड़ना,
ओ प्यारे मोहना, ओ प्यारे मोहना।

तुमसे बस यही विनती है, कि अगर पड़े हमें कभी,
अपने कर्मभूमि पर जाना,
तो न पड़े हमें अपनों को छोड़ना,
ओ मेरे प्यारे मोहना, ओ मेरे प्यारे मोहना।

शायद था ये तुम्हारे लिए आसान, क्योंकि थे तुम भगवान,
पर हमें न आता अपनों का दिल तोड़ना,
ओ मेरे प्यारे मोहना, ओ मेरे प्यारे मोहना।

-यशस्वी मणि

Hindi poem on Lord Krishna separation from gopis

भावार्थ:
यह पंक्तियाँ दर्शाती हैं कि जब कृष्ण वृंदावन छोड़कर मथुरा गए, तो राधा और यशोदा का हृदय टूट गया। भक्त भगवान से कहता है कि आपका जाना तो कर्तव्य था, लेकिन अपनों का दिल तोड़कर जाना पीड़ादायक था। भक्त यह प्रार्थना करता है कि उसे कभी अपनों से दूर न होना पड़े, क्योंकि वह भगवान की तरह निर्लिप्त होकर दिल नहीं तोड़ सकता।

How to read:

Radhika ke pyare, maa Yashoda ke dulare,
O Mohna, jab gaye tum apni karmbhoomi par,
To pada tumhe in dono ko chhodna,
O pyare Mohna, O pyare Mohna.

Gham mein to sab the, dukh mein to tum bhi na kam the,
Par pada tha sabka dil todna,
O pyare Mohna, O pyare Mohna.

Tumse bas yahi vinti hai, ki agar pade hume kabhi,
Apni karmbhoomi par jana,
To na pade hume apno ko chhodna,
O mere pyare Mohna, O mere pyare Mohna.

Shayad tha yeh tumhare liye aasan, kyunki the tum Bhagwan,
Par hume na aata apno ka dil todna,
O mere pyare Mohna, O mere pyare Mohna.

Yashasvi Mani

English translation:
O beloved of Radhika, darling of Mother Yashoda,
Oh Mohna, when you left for your land of duty,
You had to leave these two behind,
Oh dear Mohna, oh dear Mohna.

Everyone was drowned in grief, and you suffered no less,
Yet you had to break everyone’s heart,
Oh my dear Mohna, oh my dear Mohna.

My only prayer to you is, if we ever must go,
To our own land of duty,
May we never have to leave our loved ones behind,
Oh my dear Mohna, oh my dear Mohna.

Perhaps it was easy for you, because you were God,
But we do not know how to break our loved ones’ hearts,
Oh my dear Mohna, oh my dear Mohna.

This emotional poem beautifully captures the pain of leaving loved ones for duty, drawing inspiration from Lord Krishna’s departure from Vrindavan. The verses focus on the difficult choice between personal bonds and duty, ultimately highlighting the human struggle to leave family behind.


Hindi Poem on Lock: ताला- घर के रखवाले की कहानी

A vintage padlock with a shiny metal finish, attached to a keyring that has a small key and two light-colored beads, positioned on a textured white background.

कविता का शीर्षक – मैं ताला हूँ

ताला हूँ मैं ताला हूँ
घर का मैं रखवाला हूँ
पीतल,स्टील या हो लोहा
सबका हूँ मैं बना हुआ
बंद करे मुझको जो चाबी
खोलेगी भी बस वही चाबी
चोरों को जो हो दूर भगाना
तो भूल न जाना मुझे लगाना
-अनुष्का सूरी

How to read:

Taala hu main tala hu

Ghar ka main rakhwala hu

Peetal, steel ya ho loha

Sabka hu main bana hua

Band kare mujhko jo chabi

Kholegi bhi bas wahi chabi

Choro ko jo ho door bhagana

To bhul na jaana mujhe lagana

-Anushka Suri

Listen to this poem:

Taala Hu Poem Audio

English Translation:

Title of Poem: I am a lock

I am a lock, I am a lock

I safeguard the house

Brass, steel or iron

I am made in all these materials

The key that locks me

Is the same that unlocks me

If you wish to keep thieves away

Do not forget to put me on.

-Composed by Anushka Suri

Hindi poem on lock, Hindi rhyme on lock for kids
Wallpaper

Watch on Youtube:

Ayu Jal Bulbula – Radha Govind Geet by Jagadguruttam Shri Kripalu Ji Maharaj

आज के कलियुग में भक्ति देवी की पुनः स्थापना करने वाले संत शिरोमणि जगद्गुरूत्तम श्री कृपालु जी महाराज ने हिंदी साहित्य में अनेक रचनायें की हैं। उन्ही में से एक है – राधा गोविन्द गीत। इस महाकाव्य ग्रन्थ को दो भागों में प्रकाशित किया गया है जिसमें मानव देह का महत्त्व, भक्ति, ज्ञान, योग आदि विषयों पर जगद्गुरूत्तम श्री कृपालु जी महाराज द्वारा लिखे गए १११११ दोहे हैं। आइये हम भी इस ग्रन्थ में लिखे गए एक दोहे का अध्ययन करें:

आयु जल बुलबुला गोविंद राधे।
जाने कब फूट जाये सबको बता दे ॥

जगद्गुरूत्तम श्री कृपालु जी महाराज, राधा गोविन्द गीत (९५६)
इस दोहे में जगद्गुरूत्तम श्री कृपालु जी महाराज बता रहे हैं कि हमारा मानव देह पानी के एक बुलबुले के सामान क्षणभंगुर है जो किसी भी समय फूट सकता है यानि हमारी कभी भी मृत्यु हो सकती है। अतः हमको अपने इस सुर दुर्लभ देह पर विचार करते हुए श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए।

कैसे पढ़ें राधा गोविन्द गीत काव्य?

अगर आप यह ग्रन्थ खरीदना चाहते हैं तो आप निम्न विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं :

विकल्प १.

https://www.jkpliterature.org.in/hi/product/radha-govind-geet

विकल्प २.

Motivational Poem on Struggles of Life-Mukaam Payega

कविता का शीर्षक: मुकाम पायेगा

जीवन के इस खेल में, तू सौ बार हारेगा
मंज़िल और जीत में कभी एक कदम का फासला रहेगा
पर हर हार के बाद, सीधा सा एक रास्ता होगा
चल कर जिसपर तू, अपनी मंज़िल के पास होगा
डर लगेगा बहुत पर, उसे तू खुद ही हराएगा
जिस दिन तू अपने मुकाम पर पहुंचेगा,
तब ये धूप छाँव का खेल ख़त्म हो जायेगा

कवयित्री का नाम -जान्हवी गुप्ता

कविता का भावार्थ:

कवयित्री जान्हवी जीवन के संघर्षों के विषय में सकरात्मक सोच रखने की प्रेरणा दे रही हैं।

Translation of Poem:

In this poem, poetess Janhvi pens the struggles of life and how patience and perseverance is required to win despite several failures.

Hindi Poem on Traveler: Ek Musafir

कविता का शीर्षक: एक मुसाफिर

साथ चलता एक मुसाफिर
हर बात मानता वह मुसाफिर
हर बार काम आता वो ही मुसाफिर
किसको पड़ी थी उस मुसाफिर की
हर बार अकेला ही छोड़ दिया जाता उसे
न जाने कितनों के काम वह आता
बिना किसी उम्मीद के, वह हर किसी की मदद करता
सामने उसके बढ़ाई होती
कहने को तो साथ रहता है
पर हर बार तनहा ही रह जाता है

कवयित्री का नाम -अंजलि कुमारी

कविता का सार:

इस कविता के माध्यम से अंजलि जी ने जीवन के रास्ते पर चल रहे मुसाफिर की चर्चा की है। वह मुसाफिर सबसे मिलता है, उनकी मदद करता है किन्तु अपने रास्ते पर अकेले ही अग्रसर है।

Translation of Poetry:

This poem has been composed by Ms. Anjali Kumari. In this poem, she talks about a traveler who is helping others and yet keeps moving on his path of line as a lonely person. The poem has a deep connotation towards the journey of life where we do meet people for a short time and then carry on with our lives.

Hindipoems.org offers a vast collection of the best Hindi poems and poetry online. Explore the rich world of Hindi literature and discover beautiful Hindi poetry on love, nature, life, and more.