Hindi Poem on Positive Thinking, Motivation and Self-Development

जब स्वयं के निर्माण की बात हो, तो फिर दो बातें खास हो जाती हैं। एक है बाहरी उन्नति और दूसरी है भीतरी उन्नति। बाहरी उन्नति से यह आवश्यक नहीं कि हमको आंतरिक शांति या सुकून का अनुभव हो ही जाये, किन्तु भीतरी उन्नति से अवश्य ही हम अधिक सकरात्मक वृत्ति के बन सकते हैं।
इस काव्य में कवयित्री खुशबू जी ने जीवन की पहेलियों को प्रस्तुत किया है। मनुष्य को सकरात्मक सोच की अत्यंत आवश्यकता है। इस तरह की विचारधारा को प्रसिद्ध कवि श्री हरिवंश राय जी ने भी अपने काव्य “कोशिश करने वालों की हार नहीं होती ” में विनिमय किया है।

कविता का शीर्षक: क्या मिल पाएंगे इन प्रश्नों के उत्तर?
हार कर खुद से कैसे जी लेते हो
अपने आंसू खुद ही कैसे पी लेते हो

मुझे नहीं आता इस अकेलेपन से अब लड़ना
जब लगे सब बेगाने तो क्यों न हो अब आगे बढ़ना

कुछ ऐसे फैसले हैं जो बस औरों के साथ के लिए ही किये
जब वो लोग ही न समझे तो क्यों ही ये जिंदगी ऐसे जियें
क्या मिल पायेगी मुझे अब ऐसी कोई चिंगारी
जिससे लग जाये आग मन में और जीत लूँ दुनिया सारी
क्या मैं चमकूंगी कभी सूरज जैसे?

इन छोटे मोटे मुद्दों से कैसे बढ़ूँ मैं आगे?
क्या मैं अब धन्य हो पाऊँगी कृष्ण को पाके?

क्या कर लूँ खुद से एक पक्का वादा
क्या जीत पाऊँगी कभी, इतना पक्का है मेरा इरादा?

टूट कर अंदर से कैसे जुड़ते हैं?
अँधेरे से उजाले की ओर कैसे मुड़ते हैं?

कैसे समझें कि कौन है अपना और कौन पराया?
क्या खोकर हमने क्या है पाया?

ये लड़ाई खुद की है खुद ही लड़ना है मुझको
खुद ही अब आगे हिम्मत से बढ़ना है मुझको

साथ क्या कोई किसी का है दे पाया?
क्या किसी ने पराये दर्द को कभी अपना बनाया?

चाहिए क्या तुझको ये पता है जीवन से?
कैसे लड़ना है इस बेईमान मन से ?

खुशबू (कवयित्री का नाम)

Title of the Poem: Kya mil payenge in parashon ke uttar?

Har kar khud se kaise jee le te ho
Apne aasun khud hi kaise pee le te ho

Mujhe nahi aata is akelepan se ab ladna
Jab lage sab begane to kyun nahi ab aage badhna

Kuch aise faiseln hain jo bas auro ke sath ke liye hi kiye
Jab vo log hi na samje to kyun hi ye zindagi aise jiyen
Kya mil paayegi mujhe ab aisi koi chingari
Jiise lag jaaye aag man me aur jeet lun ye duniya sari

Kya parivaratan ho payega ab khud me aisa
Kya mai chamkungi kabhi suraj jaise?

In chote mote muddun se kaise badhun main aage?
Kya mai ab dhyanya ho paungi Krishn ko paake?

Kya Kar lun khud se ek pakka vada
Kya Jeet paungi kabhi, itna pakka hai mera irada?

Tut kar andar se kaise judte hain?
Andhere se ujale ki ore kaise mudte hain?

Kaise samjhein ki kon hai apna aur kon paraya
Kya kho kar humne kya hai paya?

Ye ladayi khud ki hai khud hi ladna hai mujhko
Khud hi aage ab himmat se badhna hai mujhko

Sath kya koi kisi ka hai de paya?
Kya kisi paraye dard ko kabhi apna banaya?

Chahiye kya tujhko ye pata hai jeevan se?
Kaise ladna hai is beiman man se?

Khushbu (Name of Poet)

Poetry Wallpaper:

Poetry in wallpaper image format

Leave a Reply