आज है विजयदशमी का त्यौहार
बुराई पर अच्छाई की जीत का वार
रावण संग जलेंगे कुम्भकरण मेघनाथ
बुरे काज में रावण का दिया जो साथ
सीता राम लक्ष्मण की जय जय कार
लंकापति को दिखाया हार का द्वार
ख़त्म हुआ अब राम लीला का वयापार
देखा हमने हर्ष से संग परिवार
-अनुष्का सूरी
सिगार सिगरेट हुक्का बीड़ी तम्बाकू
इतने बुरे हैं जैसे हो कोई डाकू
जो इनको नित खाये ये उसको खा जाएं
ऐसा राक्षस और कौन है आप ही बताएं
फेफड़े आपके काले होकर सड़ेंगे
कैंसर के बुलाये मरीज़ आप बनेंगे
तम्बाकू की लत है मानो आत्महत्या करना
हो स्वस्थ रहना तो इस चक्कर में न पड़ना
-अनुष्का सूरी
शराब कहो वोडका कहो
शैम्पेन कहो या मदिरा
इस कड़वी ड्रिंक को पी कर
हाल होगा बड़ा बुरा
सर तुम्हारा चकराने लगेगा
होश हाथ से जाने लगेगा
समझ-बूझ सब घटेगी
एक वस्तु तुम्हें दो दिखेगी
रोज़ पियोगे इसे तो लत लगेगी
एक दिन शराब जिगर खा लेगी
शराब की लत में तुम्हारा घर जलेगा
आज जहाँ शांति है वहां बवाल मचेगा
इसीलिए शराब को कभी न पीना
अगर तुमको है सवस्थ जीवन जीना
-अनुष्का सूरी
खाओ खाओ बादाम खाओ
अपनी याददाश्त को तुम बढ़ाओ
डाक्टर साइंटिस्ट एक स्वर में बोलें
पांच बादाम आप रोज़ भिगो लें
अगले दिन सुबह हो यह प्रण
खाएं इनको छीलकर नाश्ते संग
रोज़ का यह नियम देगा लाभ
स्वस्थ रहेंगी नसें व दिमाग
– अनुष्का सूरी
सारी दुनिया से जुड़ जाओ
जब भी तुम इंटरनेट चलाओ
कोई भी जानकारी गूगल करलो
मेरे ज़रिये ब्रह्माण्ड टहल लो
अमेज़न प्राइम पर मूवी देखो
ओ एल एक्स पर कुछ भी बेचो
पेप्परफ्राई पर फर्नीचर लो
मेक माय ट्रिप पर हवाई टिकट लो
इन सब से अगर तुम थक जाओ
तो मेरे ज़रिये ज्ञान जुटाओ
सब प्रश्नों के उत्तर दे दूँ
तुमको और भी बेहतर कर दूँ
पर एक बात का रखना ख़याल
सही दिशा में हो इस्तमाल
न हो कोई साइबर अपराध मगर
वरना जेल का तय होगा सफर
– अनुष्का सूरी
Hindipoems.org offers a vast collection of the best Hindi poems and poetry online. Explore the rich world of Hindi literature and discover beautiful Hindi poetry on love, nature, life, and more.