
कड़कती धूप से मैं बचाता
तेज़ बारिश में मैं काम आता
हरा गुलाबी लाल नीला काला
हर रंग में मैं हूँ मिल जाता
मुझको बंद करके छड़ी बना लो
खुल जाऊं तो काम लगा लो
इतना भी क्या सोच रहे हो
मैं हूँ तुम्हारा अपना छाता
– अनुष्का सूरी

आओ जानें सोलर सिस्टम
यानि अपना सौरमंडल
बीच में तो है सूरज देवता
जो अंग्रेजी में सन कहाता
आस पास उसके नौ गृह
सूर्य से दुरी का सही क्रम यह
पहला मरकरी यानि बुध
दूजा वीनस यानि शुक्र
तीजा अर्थ यानि पृथ्वी
चौथा मार्स यानि मंगल
पांचवा जुपिटर यानि बृहस्पाति
छठा सैटर्न यानि शनि
सात्वा यूरेनस यानि अरुण
आँठवा नेप्टून यानि वरुण
नौवा प्लूटो यानि यम
ज्ञान यह रटलो अब
-अनुष्का सूरी

नाम है इसका गोल गप्पा
या फिर बोलो पानी पूरी
है गोल गोल ये फूला फूला
इसको खाएं बच्चे नर नारी
चाहे आटे का ये बनता
या फिर सूजी में ढलता
अंदर इसके भरदो आलू
साथ में मीठी चटनी डालो
तीखा जलजीरा पानी भर के
मुँह खोल एक बार में खा लो
-अनुष्का सूरी

किताबें पढ़ो आगे बढ़ो
इनमें है ज्ञान आपार
घर-बाहर दिन या रात्रि
ये दोस्त सदाबहार
चाहे दुनिया की सैर करलो
या जासूसी नॉवल पढ़ लो
कभी अपना मनोबल बढ़ा लो
या कोई नया व्यंजन चढ़ा लो
किसी की जीवन गाथा पढ़ लो
या गणित के सवाल जड़ लो
ज्ञान के इस वरदान को
तुम जीवन में सेवन करलो
-अनुष्का सूरी

जब जब ये धरती कुछ डोले
भूकंप के आने लगें हिचकोले
फ़ौरन भागो अंदर से बाहर भोले
सोशल मीडिया वॉट्सएप कुछ भी बोले
भूचाल एक ऐसी है घटना
जिसपर ज़ोर नहीं है अपना
कब आएगा कितनी अवधि
कभी कुछ पता ही नहीं
इसीलिए तुम करो विचार
क्या सुरक्षित है तुम्हारा घर बार
घर ऑफिस की जांच कराओ
भूकंप की सहनशीलता नपवाओ
अगर बनना है सुरक्षित श्रीमान
तो रहना होगा सदा सावधान
– अनुष्का सूरी