Tag Archives: Hindi poem on Lord Krishn

Happy Krishn Janmashthami Poem- Tu Wohi Krishna, Manoharwala

जब किसी के बारे में कुछ कहना हो, तो कविता अधिक सुलभ माध्यम है। किन्तु जब हमारे प्राणों के आधार, पूर्णतम पुरुषोत्तम श्री कृष्ण के गुणों का गान करना हो, तो शब्द भी पूर्णतः समर्थ नहीं हो पाते। श्री कृष्ण के प्राकट्य दिवस जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर एक कवि द्वारा भेजी गयी कविता प्रकाशित कर रहे हैं। आप सभी इस काव्य को पढ़ें और प्रभु के गुणों एवं लीलाओं का ध्यान करें।
राधे राधे

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हर्ष पटेल जी की इस रचना का आनंद उठाएं:

कविता का शीर्षक: तू वो ही कृष्ण, मनोहरवाला
तू वो ही कृष्ण, मनोहरवाला
सर पर मोरपंख धारण करनेवाला
राधा रानी की चाकरी करने वाला
गोपियों संग रास रचने वाला
मथुरा में रहने वाला
तू वो ही कृष्ण, मनोहरवाला

तू वो ही कृष्ण, मनोहरवाला
रुकमणी से विवाह करने वाला
माखन मिश्री चुराकर खाने वाला
वृन्दावन में सबके दिलों में बसने वाला
झूला झूलनेवाला
तू वो ही कृष्ण, मनोहरवाला

तू वो ही कृष्ण, मनोहरवाला
पीला पीतांबर धारण करनेवाला
वन माला पहनने वाला
बांसुरी बजाने वाला
लीलाएं रचने वाला
तू वो ही कृष्ण, मनोहरवाला

तू वो ही कृष्ण, मनोहरवाला
धरती पे प्रेम को स्थापित करने वाला
मटकियां फोड़ने वाला
गैया को चराने वाला
यमुना तट बंसी बजाने वाला
तू वो ही कृष्ण, मनोहरवाला

तू वो ही कृष्ण, मनोहरवाला
शिशुपाल की सौ गाली सहने वाला
द्वारिका नगरी बसाने वाला
मुख में ब्रह्माण्ड दिखाने वाला
सत्य वचन बोलने वाला
तू वो ही कृष्ण, मनोहरवाला

तू वो ही कृष्ण, मनोहरवाला
जरासंध से डरके रण छोड़ने वाला
भद्रपद में अष्टमी तिथि पे रोहिणी नक्षत्र में जनम लेनेवाला
सुदर्शन चक्र धारण करने वाला
शेषनाग पे सोने वाला
तू वो ही कृष्ण, मनोहरवाला

तू वो ही कृष्ण, मनोहरवाला
कंस का वध करने वाला
द्वापर युग में अवतार लेने वाला
गोवर्धन पर्वत ऊँगली पे उठाने वाला
महाभारत में अर्जुन का सारथी बनने वाला
तू वो ही कृष्ण, मनोहरवाला

तू वो ही कृष्ण, मनोहरवाला
भाई बलराम से मीठी नोक-झोंक करने वाला
सुदामा से मित्रता निभाने वाला
विष्णु का पूर्ण पुरुषोत्तम अवतार लेने वाला
महर्षी संदीपनी का शिष्य बनने वाला
तू वो ही कृष्ण, मनोहरवाला

तू वो ही कृष्ण, मनोहरवाला
पीत पट धारण करने वाला
कुन्ती बुआ को दिया वचन निभाने वाला
कालिया नाग को सबक सिखाने वाला
मधुर वाणी बोलनेवाला
तू वो ही कृष्ण, मनोहरवाला

तू वो ही कृष्ण, मनोहरवाला
अपने भक्तों के प्रेम वश होने वाला
तू वो ही कृष्ण, मनोहरवाला
चौसठ कलाओं का अवतारी
गीता उपदेश देने वाला
सृष्टि के कण कण में बसने वाला
तू वो ही कृष्ण, मनोहरवाला
मनोहरवाला..
मनोहरवाला..

हर्ष पटेल (कवि का नाम)

Poem Title: Tu wohi Krishn Manoharwala

Tu wohi Krishna, Manoharwala………..
Sir pe Morpankh Dharan karnewala;
Radha Rani ki Chakri karne wala;
Gopiya sang raas rachanewala;
Mathura me rehnewala;
Tu wohi Krishna, Manoharwala………..

Tu wohi Krishna, Manoharwala………..
Rukmini se vivah karnewala;
makhan-mishri churake khanewala;
Vrindavan me sabke dilo mein basnewala;
Juhla julnewala;
Tu wohi Krishna, Manoharwala………..

Tu wohi Krishna, Manoharwala………..
Pila pitambaar Dharan karnewala;
Van mala pehnewala;
Basuri bajanewala;
Leelayeh rachnewala;
Tu wohi Krishna, Manoharwala………..

Tu wohi Krishna, Manoharwala………..
Dharti pe prem ko Sthapit karnewala;
Matkiya phodnewala;
Gaiya ko charanewala;
Yamuna tat bansi bajanewala;
Tu wohi Krishna, Manoharwala………..

Tu wohi Krishna, Manoharwala………..
Shishupal ki 100 gaali sehne wala..
Dwarka Nagri Basanewala
Mukh me Brahmand dikhanewala
Satya Vachan bolnewala
Tu wohi Krishna, Manoharwala………..

Tu Wohi Krishna, Manoharwala………..
Jarasandh se darke ran chodne wala
Bhadrapad me ashtmi tithi pe rohini nakshatra mein janam lenewala
Sudarshan Chakra dharan karne wala
Shesh Naag pe soney wala
Tu wohi Krishna, Manoharwala………..

Tu wohi Krishna, Manoharwala………..
Kans ka vadh karnewala
Dwapar yug me aavtar lenewala
Govardhan parvat ungli pe uthanewala
Mahabharat me arjun ka sarthi bannewala
Tu wohi Krishna, Manoharwala………..

Tu wohi Krishna, Manoharwala………..
Bhai balram se mithi nauk-jokh karnewala
Sudama se mitrata nibhanewala
Vishnu ka poorn purushottam avtar lene wala
Maharshi Sandeepani ka shishya bannewala
Tu wohi Krishna, Manoharwala………..

Tu wohi Krishna, Manoharwala………..
Peet pat dharan karnewala
Kunti bua ko diya vachan nibhanewala
Kaliya Naag ko sabakh sikhanewala
Madhur vani bolnewala
Tu wohi Krishna, Manoharwala………..

Tu wohi Krishna, Manoharwala……….
Aapne bhakto ke prem vash hone wala
Chausath kalao ka avtaari
Geeta updesh denewala
Shrishti ke kan kan me basnewala
Tu wohi Krishna, Manoharwala………..
Manoharwala………..
Manoharwala………..

Poet Name (Harsh Patel)