Hindi Poem on Five Senses – पांच इन्द्रियां

five-senses-paanch-indriya

पांच इन्द्रियां हैं हम सबके पास
आओ जानें क्या है इनमें खास
नासिका यानि नोज़ से सूँघो यानि करो स्मेल
इस से पता लगेगा क्या खुशबू क्या बदबू का हेल
त्वचा यानि स्किन से महसूस करो यानि फील
ये बता देगी कितना ठंडा कितना गर्म है हिल
कानों यानि ईयर्स से सुनो यानि करो हीयर
ये तुरंत बता देंगे कब कौन आवाज़ हुई नियर
आँखों यानि आईज़ से देखो यानि करो सी
ये बता देंगी सामने रिवर है या सी
जीभ यानि टंग से लो स्वाद यानि करो टेस्ट
स्वादिष्ट खाने को किन्तु मत होने दो वेस्ट
– अनुष्का सूरी

Hindi Poem on Home- छोटा सा घर

barn-3047590__340.jpg
लम्बी सी सड़क के किनारे मेरा एक छोटा सा घर है,
लौटना है अपनी ही आदतों से, बहुत दूर का सफ़र है
जहां ये टूटता है मन मेरा, बातों में घुला कुछ ज़हर है,
आंगन में लगे एक तरु की छाया से थोड़ी शीत लहर है,
भीतर तो जलती हूं पर देख जग को थोड़ा ठहर है,
हर किसी की सोच का हर किसी पर आता कहर है,
जीवन का सुखद पड़ाव भीड़ की बस्ती में मेरा घर है
लम्बी सी सड़क के किनारे मेरा एक छोटा सा घर है
-डॉ अवंतिका

Hindi Poem on Gandhi Jayanti – गांधी जयंती का दिन

gandhi-2920137_960_720

आज है भैया गांधी जयंती का दिन
एक महापुरुष जन्मे थे आज के दिन
नाम था उनका मोहनदास करमचंद
दिलाई आज़ादी जिन्होंने बिना लड़े जंग
स्वभाव से शीतल थे बड़े विद्वान
दिया इन्होंने विश्व को अहिंसा ज्ञान
खादी के कपड़ों को दिया प्रोत्साहन
पहनते हैं जिनको आज भी सब जन
आओ करें हम भी इन्हें नमस्कार
इनका आज़ाद देश पर है बड़ा आभार
-अनुष्का सूरी

Hindi Poem on HP Sprocket – एच पी के सबसे छोटे प्रिंटर स्प्रॉकेट पर कविता

laser-printer-149815_960_720 (1).png

भाइयों और बहनों ये है स्प्रॉकेट
छोटा सा प्रिंटर चलता जैसे राकेट
आयी ओ एस हो या हो एंड्राइड
मोबाइल से तस्वीर निकले ड्राइड
कुछ क्षण में प्रिंट आउट निकालो
कहीं भी कभी भी तस्वीर बना लो
अपनी यादों को तुम जगा लो
एक स्ट्रॉकेट घर में लगा लो
दाम रुपये १०,००० है इसका
पर अमेज़न पे सस्ता है बिकता
चलो तकनीक की तरक्की संग
बदल रहे हैं उन्नति के रंग
-अनुष्का सूरी

अगर आप भी स्प्रॉकेट खरीदना चाहते हैं तो यहाँ से खरीद सकते हैं:

अगर आप स्प्रोकेट खरीद चुके हैं, तो निम्न अक्सेसरीज़ देखें:


laser-printer-149815_960_720 (1).png