Hindi Poem on Defeat of Truth-Rota Sach

girl-1149933_960_720

रोता सच 

हाँ, देखा है मैंने,कोने में सच को रोता।
गुनहगार को देखा है, गहरी नींद में सोता ।
घुमते है जो, सच का नकाब पहने,
उनको देखा है मैने, अंधेरे में नफरत को बोता।
हाँ, देखा है मैने, कोने में सच को रोता।
दर-दर ठोकर खाते,देखा है मैंने सच को।
झूठी शान के आगे, झुकता देखा है पर्वत को।
गिड़गिड़ता रहा सच, इन्साफ के लिए,
ज़हर बनते देखा है, मैंने भी अमृत को।
झूठ के महासागर में, गहरा सच का गोता।
हाँ, देखा है मैंने, कोने में सच को रोता।
सच के पैरों तले से,ज़मीन देखी है मैंने खिसकती।
मासूम की आँखे, मैने देखी है सिसकती।
गुनहगार कह कर सच को,फांसी पर जब लटकाया।
एक माँ की आँखे, मैंने देखी है सुबकती।
झूठ के हाथों सच को,देखा है मैंने लुटते।
झुठ के कंधे पे,सच की अर्थी को देखा है मैंने उठते।
झूठ के हाथों ,सच को जब दफ़नाया।
कहने लगा सच मुझसे, क्या तू अब भी समझ नहीं पाया।
हम जैसों के साथ कभी, इन्साफ नहीं है होता।
हाँ, देखा है मैंने, कोने मे सच को रोता।
-गरीना बिश्नोई

Hindi Poem on Motivation-Chalta Chal

wanderer-455338__340 (1)

चलता चल

ग़म छूपा हँसता चल
खुद को ही छलता चल ।

कदमों में है मंजिल
बस उम्मीदें करता चल ।

राहें तो हैं मुश्किल
हिम्मत कर बढ़ता चल ।

रो मत कायर बनकर
आँसू पी लड़ता चल ।

रौशन कर दिल की लौ
अन्दर से जलता चल ।
-अजय प्रसाद

टी जी टी इंग्लिश
डीऐवी पीएस पीजीसी बिहारशरीफ़
नालंदा, बिहार-८०३२१६

Hindi Poem on Modernization-आधुनिकीकरण पर कविता

telephone-586266__340

आधुनिकीकरण
आधूनिकरण ने देखो क्या किया कमाल है
बात-बात पर अब उठता सवाल है
शुद्धिकरण का अब वो ज़माना नहीं रहा
हर तरफ मिश्रण का अब बोलबाला है
नीम की दाँतून के ज़माने गुज़र गये
अब तो कॉलगेट में भी मचा बवाल है
लाईन में लगने का झंझट ही नहीं रहा
सब कुछ पास होते हुए भी बुरा हाल है
कोसों दूर की खबरें पल भर में पहुँचे
तकनीक ने ऐसा बिछाया जाल है
ज़मीन-आसमान अब एक हो गये
हवाई-जहाज़ इन दोनों की बनी जो ढाल है
गौर से देखो सच्चाई का आइना
बढती उम्र पर भी मेक-अप की चाल है
कम्प्युटरीकरण का दौर तो देखो
हर रोज़ बाजार में होता धमाल है
वाह !वाह रे आधुनिकीकरण तु तो बेमिसाल है।
-गरीना बिश्नोई

Motivational Poem on Life-Mera Jeevan

woman-571715_960_720

मेरा जीवन

खुद की आहट से क्यों डरता है
जीते जी क्यों मरता है
कष्ट नहीं विकराल इतना
डरता है तू उससे जितना
करके हौसला बढ़ कर तो देख
ऊंचाइयों पर चढ़कर तो देख
दुनिया जितनी ज़ालिम है
जीवन उतना अमिय है
जुटा अपनी ताकत को
और दुनिया को दिखा दे
मैं भी गुड़ाकोष हूँँ
यह पाठ सभी को सिखा दें
कठिनाइयों से पूछ क्या हाल करूं मैं तेरा
जा नहीं डरता मैं तुझसे क्योंकि जीवन है यह मेरा
– रीत(रितिका) दाँगी

Hindi Poem on Hope-Hansi Rang

hand-1917895__340

जीवन तो मौजों की धारा में बहना चाहता है
पर वैसा नहीं होता, जो मन कहना चाहता है।
सामने जो आती मुश्किलें रोकें तो कैसे रोकें?
ये आती है जाने क्यूँ?और नहीं दिल सहना चाहता है
हमें इतनी खबर तो नहीं जो जान सकें कुछ भी
कुछ जान लें चाहे पर मन चैन से रहना चाहता है
न रोक सके कोई आते-जाते मन के विचारों को
रंग भरे सपनों में मन और हँसी रंग भरना चाहता है

-संजय