Tag Archives: short inspirational poems in hindi

Hindi Poem on Motivation-Chalta Chal

wanderer-455338__340 (1)

चलता चल

ग़म छूपा हँसता चल
खुद को ही छलता चल ।

कदमों में है मंजिल
बस उम्मीदें करता चल ।

राहें तो हैं मुश्किल
हिम्मत कर बढ़ता चल ।

रो मत कायर बनकर
आँसू पी लड़ता चल ।

रौशन कर दिल की लौ
अन्दर से जलता चल ।
-अजय प्रसाद

टी जी टी इंग्लिश
डीऐवी पीएस पीजीसी बिहारशरीफ़
नालंदा, बिहार-८०३२१६

Hindi Poems on Motivation – नामुमकिन कुछ भी नही

मत सोच ,
तु है कुछ भी नही
बस सोच,
सब कुछ है
सही सही
हो जाए गर असफल ,
होना दुखी नही
समेट अपनी ताकत
रही सही बस
फिर देखना नामुमकिन
कुछ भी नही…

– वंदना सिलोरा 

Mat soch
Tu he kuch bhi nhi
Bas soch
Sab kuch hai
sahi sahi
Ho jaye agar asafal
To hona dukhi nhi
Samet apni takat
Rahi sahi  Bas
Phir dekhna namumkin
Kuchh bhi nhi…

-Vandana silora

Hindi Poem On Self Improvement – खो कर अपने आप को

खो कर अपने आप को क्या कोई दूर जा पाया है
झूठे नाम के ख़ातिर ख़ुद को भुलाया है
ऐ बन्दे समझ तू अपनी असलियत को
ईस्वर तुझे इस संसार के लिये बनाया है
जो गुज़र गया है उसमे खुद को तूने समझाया है
आने वाली कल की चिंता ने आज को जलाया है
क्यों समझ नहीं आता इन प्यारे बुद्धि जीवियों को
की परमात्मा ने सब इसी पल के लिये बनाया है
बेबस हो रहा है पर खुद को  ना शक्तिशाली बनाया है
हो रही मुश्क़िलों को औरों वजह बताया है
एक काम जो तू वर्षो से टालता आया है
जरा रुक ! और देख ईश्वर ने तुझे एक ख़ासियत से बनाया है

– नवनीत कुमार तिवारी

Khokar apne aap ko Kya Koi door jaa paya hai,
Jhuthe naam ke khatir khud ko bhulaya hai
Ae bande samajh tu apni asaliyat ko,
Eswar ne tujhe iss sansar ke liye banaya hai.
Jo guzar Gaya hai usme khud ko tune samaya hai,
Aane wali Kal ki chinta ne aaj ko jalaya hai,
Kyo samajh nahi aata inn pyare budhhijiviyon ko,
Ki parmaatma ne sab isi pal ke liye banaya hai.
Bebas ho Raha hai par khud kp na shaktishali banaya hai,
Ho Rahi mushkilon ko auron ki wajah bataya hai,
Ek Kam Jo tu varso se talta aaya hai ,
Jara rukk! Aur dekh eswar ne tujhe ek khashiyat se bunaya hai..

-Navneet Kumar Tiwari

Hindi Motivational Poem – मेरा दिन

hiking-1031628_960_720

कुछ जूनून जगाना था
दिल का ज़रा एहसास करवाना था
वो रात गुजर जाती है
फिर से एक नई सुबह आती है
कुछ जूनून लगता है
दिल मैं फिर से हलचल होती है
सोचता हूँ सोचता हूँ अच्छा कुछ कर दूँ
मम्मी पापा का सपना पूरा कर दूँ
उनकी आँखें भरी है
बोझ उतार कर उन्हें हल्का कर दूँ
फिर धीरे धीरे दिन गुजरता है
दोपर का टाइम होता है
यहाँ वहाँ के चक्कर खा के
दिल का मोरल डाउन हो जाता है
दिल उदास हो के थक सा जाता हूँ
अपने को ले कर डर सा जाता हूँ
पूरा हो गया या नहीं
ये सोच में पड़ जाता हूँ
शाम का टाइम आ गया यारो
बड़ा सुहाना सा होता है
अंदर सा एक अज़ीब सा एहसास होता है
छोड़ दूँ सब क़ुछ दुनिया भी ये
पर कायरता का एहसास होता है दोस्तों से मिलता हूँ
जीने की इच्छा जग जाती है
और अंदर से एक फील आती है
की कुछ भी मानूँगा
सफलता का हाथ पकड़कर ही मानूँगा
चलेगा योगेश फिर से कल सुबह
और मैं दिल को एहसास करवा डालूँगा

-योगेश जामदागनी

Kuch junoon jgana tha ,
Dil ko jra ehsas krwana tha,
Wo rat gujr jati h,
Fir s ek nyi subah ati h,
Kuch junoon jagta h,
Dil m phir s hlchl hoti h,
Sochta hu
Sochta hu acha kuch krdu ,
Mummy papa ka spna pura krdu,
Unki ankhen bhaari h ,
Bhoj utarkr unko hlki krdu,
Fir dheere dheere din gujrta h,
Dophar ka time hota h,
Yha vha k chakkar khake ,
Dil ka moral down ho jata h,
Dil uddas hoke m thak sa jata hu,
Apne spne ko lekr dar sa jata hu,
Pura hoga ya nhi,
Ye soch m pd jata hu,
sham ka time aa gya yaaro,
Bda suhana sa hota h,
Andar s ek ajeeb sa ehsas hota h,
Chod du sb kuch duniya bhi ye,
Pr kayrta ka ehsas hota h,
Dosto s milta hu,
Jine ki ichaaa jag jati h,
Aur andar s ek feel aati h,
Ki kuch bhi ho har na manunga,
Safalta ka hath pkdkar hi manunga,
Chlega Yogesh fir s kal subah,
Aur m dil ko ehsaas krwa dalunga…

-Yogesh jamdagni

Motivational Poem in Hindi-बढ़े चलो

यही हमारा नारा है
सर उठा के बढ़े चलो
झुकना नहीं गवारा है
चाहे हो आंधी या तूफान
नहीं रुकेगा अपना कारवां
मेहनत से जो चाहे हम पा लें
क्या धरती क्या आसमान
बढ़े चलो बस बढ़े चलो
यूँ ही चलना गवारा है
जो बढ़ते जाते है पथ पर
मज़िल वो पा जाते हैं
जो बीच राह सोच में पड़े
तो बस पड़े रह जायेंगे
उठो जागो बस बढ़े चलो
विजय पथ को तुम पा लो

 -अनुष्का सूरी