Tag Archives: हिन्दी कवितायें

Hindi Poem on Water- मैं पानी की बूँद हूँ छोटी

drops-of-water-578897_960_720

मैं पानी की बूँद हूँ छोटी,
मैं तेरी प्यास बुझाऊँ।
पी लेगा यदि तू मुझको ,
मैं तुझको तृप्त कराऊँ।
मैं छोटी सी बूँद हूँ,
फ़िर क्यों न पहचाने?
तू जाने न सही मग़र,
किस्मत मेरी ऊपर वाला जाने।
मैं पानी की बूँद हूँ छोटी,
फ़िर क्यों खोटी मुझको माने?
भटकता फ़िर रहा है तू,
और क्यों अनजान है तू?
तेरी महिमा मैं तो समझूँ न,
जाने तो ऊपर वाला जाने।
मैं पानी की तुच्छ बूँद हूँ,
फ़िर मेरी महत्ता क्यों न जाने?
ज़ीवन रूपी इस पथ पर ,
तुझे अकेले चलना है।
मैं भी चलूँ तेरे साथ -साथ,
और मुझे क्या करना है?
तू पी अपनी प्यास बुझा,
हमें ग़म नहीं है कुछ भी।
काम ही मेरा और क्या है ?,
केवल मुझे सिमट कर चलना है।
अस्तित्व ही यह मेरा है,
मुझे तुझमें रह जाना है।
मैं पानी की बूँद हूँ छोटी,
फ़िर हालातों को क्यों न तुम पहचानो?
तेरे सहार मुझसे है,
और मेरा सहारा तुझसे।
तू तो मुझ पर आश्रित है,
और सब मेरे दीवाने।
तू मर जाएगा मेरे बिन ,
फ़िर क्यों न मुझको पहचाने?
मैं पानी की बूँद हूँ छोटी,
फ़िर क्यों तुम व्यर्थ बितराओ?
बूँद -बूँद से घड़ा भरा है,
क्यों तुम ऐसा न कर पाओ?
यदि रखोगे सुरक्षित तुम मुझको,
मैं तो सागर बन जाऊँ।
अग़र करोगे न तुम ऐसा,
तो मैं तुच्छ बूँद भी न रह पाऊँ।
मैं पानी की बूँद हूँ छोटी,
मैं तेरी प्यास बुझाऊँ।
-सर्वेश कुमार मारुत

Main pani ki boond hoon choti
Main teri pyas bhujau
Pi lega yadi tu mujko
Main tujko trapat kraaun
Main choti si boond hoon
Fir kyon na phuchane
Tu jane na shi magar
Kismat meri upr wala jane
Main pani ki boond hoon choti
Fir kyon khoti mujko mane
Bhatkta fir rha hai tu
Aur kyon anjaan hai tu
Teri mahima main to smjhu na
Jane to upr wala jana
Main pani ki tuchh boond hoon
Fir meri mhanta kyon na jane
Jivan rupi es path par
Tuje akele chlna hai
Main bhi chalu tere sath sath
Aur muje kya karna hai
Tu pi apni pyas bhujha
Hme gam nai hai kuch bhi
Kaam hi mera aur kya hai
Kewal mujse simat kr chalna
Aastitav hi mera hai
Muje tujh me rhna hai
Main pani ki boond hu choti
Fir halaton ko kyon n tum phuchano
Tere shara h mujse
Mera shara h tujhse
To to mujh pr aarshit h
Aur sab mere diwane
Tu mar jayega mere bin
Fir kyon na mujko phuchane
Main ki boond hu choti
Fir kyon tum vyarth bitaro
Boond boond se ghda bhra hai
Kyon tum esa na kr pao
Yadi rkho ge surashit tum mujhko
Main to sagar ban jau
Agr kroge na tum esa
To main tuchh boond bhi na rh pau
Main pani ki boond hu choti
Main teri pyas bujhau

– Servesh Kumar Marut

Hindi Poem on Yoga – ये है योगा

yoga

ये है योगा
इसको जो भी करेगा
वो स्वस्थ होगा
ये है योगा
जो भी रोज़ करेगा
लाभ उसे होगा
ये है योगा
आसन जो करेगा
उसका विकास होगा
ये है योगा
जो ज़ोर से हसेगा
उसका खून बढ़ेगा
ये है योगा
ये है योगा

– अनुष्का सूरी

Ye hai yoga
Isko jo bhi karega
Wo swasth hoga
Ye hai yoga
Jo bhi roz karega
Labh use hoga
Ye hai yoga
Asan jo karega
Uska vikas hoga
Ye hai yoga
Jo zor se hasega
Uska khoon badhega
Ye hai yoga
Ye hai yoga

– anushka suri

Learn Yoga – Yoga Sikhiye

Hindi Poem on Computer: वो है कम्प्यूटर

workstation-147953_960_720

आज का सबसे तेज़ उपकरण
कौन है भला सोचो सब जन ?
उसके साथ है एक की का बोर्ड
साथ में तार वाला चूहा लोड
टीवी जैसा उसका मोनिटर
हाँ भई वो  है  कम्प्यूटर
चाहे गणित का कोई सवाल
या हो दूर अन्तरिक्ष का हाल
ये कंप्यूटर है सब बतलाता
सोचने में ना देर लगाता
इक्कीसवीं सदी में इसी कारण वश
हो रहा मानव का विकास

– अनुष्का सूरी

Aj ka sabse tez upkaran 
Kaun hai bhala socho sab jan?
Uske sath hai ek key ka board
Sath mein tar wala chuha load
TV jaisa uska monitor 
Hai bhai wo hai computer
Chahe ganit ka koi sawal
Ya ho dur antriksh ka haal
Ye computer hai sab batlata
Sochne mein na der lagata
Ikkiswi sadi mein isi karan wash
ho raha manav ka vikas 
-Anushka Suri

 

Watch this poem on YouTube

Hindi Poem on Flowers – प्यारे प्यारे फूल

phool

प्यारे प्यारे फूल
रंग बिरंगे प्यारे फूल
कितने कोमल कितने नाजूक
खींचे सबको अपनी और
खुशबू दूर दूर तक फैलाते
सबको अपने पास बुलाते
तुम भी बन कर फूल जैसे
सजा दो धरती को बग़ीचे जैसे

-अनु बाला

 

Pyare pyare phool
Rang birnge pyare phool
Kitne komal kitne najuk
Khinche sabko apni auor
Khushbu dur dur tak falate
Sbko apne paas bulate
Tum bhi ban kr phool jaise
Sja do dhrti ko bagiche jaise

– Anu bala

Hindi Poem on Heart- मैं दिल हूँ

heart-3056182_960_720

सीने में धड़कता हूँ
बिन बोले तडपता हूँ
शायरों की दुनिया की मैं हूँ कहानी
मेरे बिना नहीं कोई ज़िंदगानी
जब तक मैं हूँ सीने में जवां
तब तक है सामने ये जहाँ
इधर हुई तबियत मेरी कुछ खराब
समझ लो खतम है साँसें अब जनाब
हाँ सही सोचा अपने
मैं हूँ आपका दिल

-अनुष्का सूरी