Tag Archives: motivational poems for success

Motivational Hindi Poem-Zindagi

ज़िन्दगी (कविता का शीर्षक)
कभी कभी कुछ चीज़ें
अपने मन की भी कर लेनी चाहियें
क्योंकि ये जिंदगी बहुत छोटी है
उसे बस जी लेनी चाहिए
हर मोड़ पर आई रुकावटों का
सामना कर लेना चाहिए
हार मत मानना क्योंकि
ये जिंदगी एक ही है
उसे बस जी लेनी चाहिए
-मानसी गावंड (कवयित्री)

English Translation:

Zindagi (Life) (Title of the Poem)

Kabhi kabhi kuch cheezein (Sometimes few things)

Apne man ki bhi kar leni chahiye (should be done following your heart)

Kyonki ye zindagi bahut choti hai (Because this life is very short)

Use bas jee leni chahiye (We should live/enjoy our life)

Har mod par ayi rukawato ka (The hurdles we face at each step)

Samna kar lena chahiye (We must face them with courage)

Har mat maan na kyonki (Do not accept defeat because)

Ye zindagi ek hi hai (You have only one life to live)

Use bas jee leni chahiye (You must enjoy it)

-Mansi Gawand (Poetess)

Motivational Hindi Poem-Har Dashanan Ko Hara De

हर दशानन को हरा दे..
जो चुनौती दी है तुझको,
वक़्त ने रावण बनाकर
हर दशानन को हरा दे,
कर्म को लक्ष्मण बनाकर

है सफर मुश्किल तो क्या है
मंजिलों पर रख नजर तू
कुछ कदम पर है सफलता
अपने दिल को दे खबर तू
मील के पत्थर को छूले,
एक विजेता मन बनाकर

जो तरसती आस है
सपने चलो उसमें सजा दें
मर रहा विश्वास उसमें
हौसलों की फिर हवा दें
इस धरा पर चांद लायें,
स्वप्न कुछ पावन बनाकर

रास्तों पर है अंधेरा
चुभ रहे पैरों में काँटे
बुझ गयी अंतिम किरण भी
फिर भी सांसो को समेटे
रात की कालिख मिटा दे,
सुबह को रौशन बनाकर

वो निगाह तुझ पर टिकी है
जिनके चेहरों पर उदासी
सूखते दरिया मे जैसे
रो रही हो मीन प्यासी
दर्द को महसूस कर ले,
आंख को सावन बनाकर

मुहँ मे अटकी है जुबां
क्यों शब्द भारी क्यों बने हैं
बोलना अब है ज़रूरी
प्रश्नचिन्ह कितने घने हैं
सीख अपनी बात कहना,
सच को उच्चारण बनाकर

एक सपना, एक इरादा
साथ में सम्मान रख चल
राह मे आंखें बिछाये
देखते शिलालेख,
लिख चल एक कहानी इनके ऊपर,
खुद को उदाहरण बनाकर

आग तुझमें जल रही है
क्यों डराता है अंधेरा
स्वर्ग तेरी मुट्ठीयों में
पास ही तो है सवेरा
दिशा अनोखी जिंदगी को
दे कोई कारण बनाकर

आसमा पर रख निगाह
फिर संग होंगे चांद तारे
घोल कर सोने में खुशबु
अपनी दुनिया को सँवारे
क्या मिला है यहां
किसी को लक्ष्य साधारण बनाकर
-राम वर्मा

Hindi Poems on Life-ज़िन्दगी का खेल

ज़िन्दगी का खेल निराला है
दुख सुख का पिटारा है
एक बात समझ में आ गई
पैसों का ही बोलबाला है यहां
खुशी भी पैसों से खरीदी जाती है
ओर गम भी पैसों की कमी से आता है
लड़ लेते हैं लोग अपनो से तब
कोई रिश्ता समझ नहीं आता है
ना जाने कितनो की ज़िन्दगीयो से
खेलेगा ये कागज का टुकड़ा
क्या बदलेगी ये दुनिया या फिर
मुझे बदलना होगा
सोच रही हूँ कब से
अब क्या करना होगा ? ?

-नेहा कुमारी

Zindagi ka khel nirala hai
Dukh sukh ka pitara hai
Ek baat smajh mein aa gayi
Paiso ka bolbala hai yhan
Khushi bhi paiso se kharidi jati hai
Aur gam bhi paiso ki kaam se aata hai
Lad lete hai log apno se tab
Koi rishta smajh nahi aata hai
Na jane kitno ki zindagiyon se
Khelega ye kagaz ka tukda
Kya badlegi ye duniya ya fir
Mujhe badalna hoga
Soch rahi hoon kab se
Ab kya karna hoga

-Neha kumari

Motivational Poems on Life – जीवन एक युद्ध

जीवन है एक अटल युद्ध..
तुझको लड़ना होगा ।
जीना-मरना घायल होना,
अटल सत्य होगा ।।
बढ़ता जा तू पवन-वेग से,
रहना अडिग, सीख ले तरु से,
ज्योतिर्मय कर, निकल जिधर से,
मग छायामय, कर दे मरू के….
राहें रुक भी जाएं,
तबभी तुझको चलना होगा…
जीवन है एक अटल युद्ध,
तुझको लड़ना होगा ||
रण भेरी की तान तरंगित,
घेर खड़े, योद्धागण अगणित,
होगा तू अरिमध्य अकेला,
बदले संबंधों से शंकित,
साथ पराए देंगे,
दुश्मन कोई अपना होगा…
जीवन है, एक अटल युद्ध,
तुझको लड़ना होगा ।।
स्वर्ग लोक बैठा चतुरानन,
तू दिग्भ्रमित, देख जग कानन,
स्वप्न धरे के धरे रहेंगे,
इच्छाओं के महामेरू मन…..
सांसे डोर झुलायेंगी,
सुख-दुख का पलना होगा….
जीवन है एक अटल युद्ध,
तुझको लड़ना होगा ।।
नर सा जीव नहीं कोई उत्तम,
राष्ट्रभक्ति ही भक्ति महत्तम,
मातृभूमि की एक पुकार सुन….
मृत्यु-वरण कर अमर नरोत्तम,
जन छलकेगी जिस दिन,
तेरा गवना होगा…
जीवन है एक अटल युद्ध,
तुझको लड़ना होगा ।।

-डॉ. रविन्द्र उपाध्याय “गुंजन”

Jeevan hai ek atal yudh
Tujhko ladna hoga
Jeena marna ghayal hona
Atal satya hoga
Badta ja tu pawan – beg se
Rehna adig sikh le taru se
Jyotirmaya kar nikal jidhr se
Mag chayamaya kar de maru ke
Rahein ruk kbhi jaye
Tab bhi tujhko chalna hoga
Jeevan hai ek atal yudh
Tujhko ladna hoga
Ran bheri ki taan tarangit
Gher khade yaudhagan aganit
Hoga tu arimadhya akela
Badle sambandho se shankit
Sath paraye denge
Dushman koi apna hoga
Jeevan hai ek atal yudh
Tujhko ladna hoga
Swarg baith chaturanan
Tu digrbhramit dekh jag kanan
Swapn dhare ke dhare rahenge
Ichchao ke mahameru man
Saanshein dor jhulayengi
Such dukh ka palan hoga
Jeevan hai ek atal yudh
Nar sa jeev nahi koi uttam
Rashtrabhakti hee bhakti hi mehttam
Matrbhumi ki ek pukar sun
Mrityu varan kar amar narottam
Jan chhalkegi jis din
Tera gawana hoga
Jeevan hai ek atal yudh
Tujhko ladna hoga

– Dr. Ravinder Upadhayay “Gunjan”