Tag Archives: Poetry

Hindi Poem on Education – पढ़ाई 

study
उठो चलो सब करें पढ़ाई
यही असली धन है भाई
क ख ग घ सब वर्ण रट लो
अंग्रेज़ी के ए बी सी डी से निपट लो
गुनाह भाग जोड़ सब सीख लो
मेहनत करो न भीख लो
चाहे बनो डॉक्टर इंजीनियर या प्रोफेसर
या करो अपना व्यापार
पढ़ाई का ही ज्ञान है
जो लगाएगा तुमको पार
बढ़ोगे अागे जब होगी संग पढ़ाई
इसके सिवा कुछ काम न अाई
 
– अनुष्का सूरी 

 

Utho chlo sb kre pdhai
Yhi asli dhan hai bhai
K kh g gh sab vrn rtt lo
Angreji me A B C D se nipat lo
Guna bhag jod sb sikh lo
Mehnat kro na bikh lo
Chahe bno Doctor Engineer ya Professor
Ya kro apna vyapar
Pdhai ka hi gyaan hai
Jo lgayega tumko par
Badoge aage jab hogi sng pdhai
Eske siva kuch kaam na aai
 
– Anushka Suri

Poem Dedicated to Mother- माँ

अक्षर बच्चे ने जो सबसे पहले बोले
माँ माँ माँ माँ 

The alphabets which a child spoke for the first time

Ma Ma Ma Ma

जब पेट में भूख से चूहे कूदे 
मुझे खाना दे दो माँ

When hunger strikes in the stomach
Please give me food Ma

जब तकलीफ हो दिल ज़ोर से दुखे
माँ माँ मेरा क्या माँ होगा माँ

When my heart is in intense pain
Oh Ma, what will happen now I say

जब किसी बात से डर लगे
तब सुकून देती है माँ

When I am scared of something
My mother comforts me

जब पढने में मन ना लगे
तब समझाती है वही माँ 

When I can’t concentrate on studies
My mother counsels me

जब बच्चा कुछ बिगड़ने लगे 
ज़ोर की मार लगाती है माँ

When a child begins to be a spoiled brat
A mother corrects the child’s actions

जब बच्चे को माँ ना दिखे
बहुत याद आती है माँ

When a child can’t spot mother
The child misses her a lot

जब सब कुछ खत्म होने लगे
तब विश्वास जगाती है माँ

When everything seems to come to an end
A mother makes you feel strong

-Anushka Suri

Hindi Poem on Heart- मैं दिल हूँ

heart-3056182_960_720

सीने में धड़कता हूँ
बिन बोले तडपता हूँ
शायरों की दुनिया की मैं हूँ कहानी
मेरे बिना नहीं कोई ज़िंदगानी
जब तक मैं हूँ सीने में जवां
तब तक है सामने ये जहाँ
इधर हुई तबियत मेरी कुछ खराब
समझ लो खतम है साँसें अब जनाब
हाँ सही सोचा अपने
मैं हूँ आपका दिल

-अनुष्का सूरी

Hindi Poem on Valentine’s Day- प्रेम दिवस

प्रेम दिवस का दिन है आज happy-valentines-day
बनेंगे सबके बिगड़े प्रेम काज
चारों तरफ छाया होगा रंग लाल
हज़ारों हीर रांझा प्रेम की देंगे मसाल
कोई गुलाब देगा कोई तोहफा महँगा
कोई पहनेगा विदेशी कपड़े कोई देसी लहंगा
लाखों करोड़ों लोग आज करेंगे प्रेम का इज़हार
आप सब को बहुत मुबारक हो प्रेम का ये त्योहार

Hindi Poem on Language- मैं भाषा हूँ

alzheimers-3068938_960_720.jpg

सबको जोड़ती हूँ एक दूसरे से
मैं वही भाषा हूँ
जिसके मन में जो बात हो
वो कहता है लेकर मेरे शब्दों का सहारा
कोई रचता है काव्य कोई साहित्य
और कोई लगा देता है नारा
हाँ मैं वही भाषा हूँ