Hindi Poem on Language- मैं भाषा हूँ

सबको जोड़ती हूँ एक दूसरे से
मैं वही भाषा हूँ
जिसके मन में जो बात हो
वो कहता है लेकर मेरे शब्दों का सहारा
कोई रचता है काव्य कोई साहित्य
और कोई लगा देता है नारा
हाँ मैं वही भाषा हूँ
Hindi Poem on Mother-ओ माँ तुझे सलाम
भगवान का सबसे सुन्दर वरदान हो तुम 
माँ मेरे लिये तो सारा जहान हो तुम
मुझे अच्छाई का पाठ पढ़ाती
सच्चाई की राह पर मुझे चलाती
रात को लोरी गा कर मुझे सुलाती
सुबह प्यार से मुझे जगाती
मेरे लिये बढिया पकवान बनाती
करूँ जो शरारत तो डांट लगाती
मेरी खुशियों की खातिर करती हो सब कुछ कुर्बान
ओ माँ तुझे सदा है मेरा सलाम


