ये कैसी महामारी है जो हर देश पर पड़ रही भारी है । कैसे इस समस्या का समाधान करें जब बड़े बड़े देशों ने हार मानी है। बाहर से हम कितने ही निडर बने रहें पर सबके दिल मे न जाने कितने डर है पल रहे। कहीं लेट न जाऊं मैं मृत्युशय्या पर , कहीं इस बार मेरे परिवार की तो नही बारी है। हरा देंगे कोरोना तुझको हम मिलकर इन शब्दों का संचार सबके मुख से जारी है । पर कितनी इन शब्दों में सच्चाई है ?? हालात बद से बद्तर होते जा रहे हैं अधरों पर दुआ और आँखों से निकल रहा पानी है।। मोदी जी इस कहर से बचा लो हमें अभी तो रचनी हमें नए भारत की कहानी है🙏🙏 -कल्पना सागर
प्रेम से बना ये जग प्रेम से बना संगीत जिन्होंने प्रेम समझाया वे हैं मेरे मनमीत | प्रेम से हैं फूल खिलते प्रेम से हैं भवरे उड़ते | मेरा मन भी प्रेम में डूबा न जाने क्यों बैर प्रेम से रूठा| राधे श्याम का प्रेम अनंत जिससे परिचित सारा जगत | मेरी भी लगी कृष्ण में लगन मेरा मन है उन्हीं में मगन| प्रभु प्रेम की सच्ची कहानी जिसमें प्रमुख हैं मीरा दीवानी | विष का प्याला पिया था आधा मिल गए थे उन्हें उनके कृष्ण राधा| ढाई अक्षर का छोटा शब्द जिस पर टिका है सारा जगत| प्रेम पुजारी कृष्ण भी आधे जब तक प्रेम से न कहो राधे राधे | -आकांशा ढौंडियाल
Poetry Meaning in English
Prem Ki Mahima Nyari
Prem se bana ye jag (This world is created by love) Prem se bana sangeet (Music is created by love) Jinhone prem samjhaya (Those who explained love) Ve hain mere manmeet (They are my beloved) Prem se hain phool khilte (Love makes flowers blossom) Prem se hain bhavre udte (Love makes bees fly) Mera man bhi prem mein duba (My mind is also engrossed in love) Na jaane kyo bair prem se rutha (I do not know why hatred is angry with love) Radhe Shyam ka prem anant (The divine love of Radha and Shyam is unlimited) Jis se parichit sara jagat (The entire world knows about it) Meri bhi lagi Krishn mein lagan (I too have developed feelings for Lord Krishn) Mera man hai unhi mein magan (My mind is engrossed only in Him) Prabhu prem ki sacchi kahani (The true story of divine love) Jismein pramukh hai Meera deewani (Has Meera Bai saint as a prime personality) Vish ka pyala piya tha adha (She drank half a cup of poison) Mil gaye the unhein unke Krishn Radha (She got the divine darshan of Krishn and Radha) Dhai akshar ka chota shabd (A small word made of 2.5 characters) Jis par tika hai sara jagat (The entire world is based on the very same word) Prem pujari Krishn bhi adhe (Lord Krishn is also incomplete without love) Jab tak prem se na kaho Radhe Radhe (Until one says with love Radhe Radhe)
तू चल सके तो चल निकल, इन मुश्किलों के मार्ग से तेरी ज़िन्दगी की राह का, वो मुकाम अभी बाकी है
न होना यूं मायूस तू, तेरे सफर को देख कर वो विश्वास लेकर आया था, वो विश्वास अभी बाकी है
कुछ रातें हैं वक़्त की, जब डगमगा तो जायेगा बस खुद में रख तू हौसला, पूरी आस अभी बाकी है
हो जायेगा अकेला तू, एक वक़्त ऐसा आएगा मत खोना तेरे होश तू, तेरी आस अभी बाकी है
जब हो जाये कमज़ोर तू, चल उठना बस ये सोचकर कदम दो कि डेढ़ का, वो हिसाब अभी बाकी है
बस एक ही ये अंश था, मेरे जीवन के भाग का मेरी कलम के साथ ही, जीवन का सार अभी बाकी है
-ऋतु माहवार
Meaning with English Translation:
Abhi Baaki Hai
Tu chal sakey to chal nikal, in mushkilo ke marg se. (If you can try to get out of these hurdles, please do) Teri zindagi ki raah ka, vo mukam abhi baki hai. (The zenith of your life is yet to come)
Na hona yu mayus tu, tere safar ko dekh kar… (Do not get disheartened like this as after seeing your struggle) Jo vishvas lekar aaya tha, vo vishvas abhi baki hai. (Somebody might have developed faith to overcome these and that faith is still alive)
Kuch raatein hain waqt ki ,jab dagmaga to jayega… (There might be few testing nights when you can be shaken) Bas khud mein rakh tu honsla, puri aas abhi baki hai. (You have faith in yourself, the entire hope still exists) Ho jayega akela tu, ek waqt aisa aayega… (You might end up being alone, such a time may come) Mat khona tera hosh tu, teri aas abhi baki hai. (Do not lose your temper, your hope is still alive)
Jab ho jaye kamzor tu, chal uthna bas ye sochkar…(Whenever you feel weak, get up thinking only this) Kadam do ki dedh ka, vo hisab abhi baki hai. (Whether you take 2 steps or 1.5, the calculation is still pending)
Bas ek hi ye ansh tha ,mere jeevan ke bhag ka (I only had a small part of a phase in my life) Meri kalam ke sath hi, jeevan ka saar abhi baki hai…..(With the company of my pen, the experience of my life still remains)
इसके लक्षण हैं तज बुखार, सिर दर्द और साँस लेने में तकलीफ, लोग माँग रहे हैं जान की भीख इससे बचना है तो हाथ बार-बार धोना है इस घातक बीमारी का नाम ‘कोरोना’ है
‘1720’, ‘1820’ और ‘1920’ आखिर क्या है इस ’20’ का राज? पहले भी ऐसे ही आ रही थी मौत की आवाज अब फिर ‘2020’ में जी उठा है शैतान जिससे सबसे पहले संक्रमित हुआ चीन का ‘वुहान’
चमगादड़, साँप, बिच्छू सबको बना रहे हैं आहार चीन की क्रूरता से खतरे में है आज पूरा संसार भगवान ने दिया है सबको जीने का अधिकार सभी चार पैर वालों पर फिर तुम क्यों करते हो प्रहार? तुम्हारे स्वाद से आज पूरा विश्व है लाचार खुदा भी इनकी निर्दयता देखकर कहेगा: चीन वालों तुम पर है धिक्कार!
आज हर इंसान की खतरे में है जान महामारी की आड़ में डूब रही देश की शान लोग सैनिटाइजर और मास्क के कारोबार के घोटाले से बन रहे हैं धनवान आज लोगों में जरा भी इंसानियत नहीं बची है, एक दिन पैसा होगा लोगों से बढ़कर, हमें नहीं था ज्ञान, अपने फायदे के लिए लोगों को कर रहे हैं कुरबान ये सारा पैसा धरा रह जाएगा एक दिन यहीं मौत के बाद लोग जहाँ जाते हैं सबको जाना है एक दिन वहीं
इस आपदा को नियंत्रण में लाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘जनता कर्फ्यू’ का चलाया प्रावधान और कहा सभी देशवासियों से की रहे सावधान जो नहीं मानते वे हैं इस बात से अज्ञात इस ‘वायरस’ को कोई भी भाए बच्चा, बूढ़ा और जवान जो करे समर्थन देश का, वही है सच्चा इंसान
जिस प्रकार ‘इटली’ में रोजाना जा रही है लोगों की जान दिन प्रतिदिन ये देश बनता जा रहा है शमशान अगर ‘भारत’ में नहीं चाहते हो ऐसा हाल तो घर पर रहकर दो देश का साथ वरना सोचते रह जाओगे, ये महामारी चलेगी ओर कितने साल?
हर 100 साल में क्यों मौत का खेल खेला जा रहा है? अपनों के मरने के गम में हर कोई आँसू बहा रहा है कितना अजीब सा है ये खेल जो गलती लोगों ने की ही नहीं, उसे रहे हैं झेल हर 100 साल में महामारियों का क्या है मेल? जिनको हो रहा है ये वायरस वे काट रहे हैं बिना अपराध की जेल
अपने ही घर से बाहर निकलने में आज डर रहे हैं कुछ लोग चीन ने कैसा फैला दिया है ये रोग जो गलती लोगों ने की ही नहीं उसकी सजा रहे हैं वे भोग
लोगों में फैल रहा है इस प्रकार कोरोना का डर हजारों की तादाद में लोग रहे हैं मर
इस जानलेवा वायरस का मिला नहीं अभी कोई तोड़ इसके डर से सुनसान पडे हैं गली और रोड कभी सोचा भी न था कि, जिंदगी लेगी ऐसा मोड़ कि लोग घरों में रहकर कहेंगे, कोरोना अब तो हमारा पीछा छोड़
हे भगवान! आपसे बस यह विनती है हमारी पड गई है संकट में आज दुनिया सारी दुनियाभर में तेजी से फैल रही है ये महामारी बेगुनाह लोगों पर हो रही है भारी आप हमें इस आपदा से बचा लो हम आप पर रहेंगे जीवनभर आभारी!
गलती एक देश की भुगत रहा पूरा संसार चीन ने किया है ऐसा वार!! -हिमांशु राणा
मेरा नाम अगर शराब होता, काम से ज़्यादा, बवाल होता, पीता हर कोई, यूं रोज़-रोज़, काम उसका, नाम मेरा होता,
होंठ पर लगा कर अगर वो चूमता, निशान औरों के अधर पर होता, अगर लगे शहर में भले शराब बंदी, शराब पे नहीं, ताला मुंह पर होता,
इमारत बन गई है ऊंची ऊंची, ईमान ख़तम, बची नहीं सूची, कच्चे मकान में थे सच्चे लोग, शीशे के मकान, पत्थर के लोग,
शराबियों के बीच गुज़ारी जो रात, आज दीगर जरायम हो गया मुझसे, कहा राम, पर सुना कुछ और बात, राम कह मिलाया गया शराब को मुझसे -नरसिंह यादव
भावार्थ:
इस कविता में कवि नरसिंह यादव एक शराबी की व्यथा बता रहे हैं। एक आदमी जो सदाचारी था उसको ख़राब संग के कारण भगवान् राम के नाम पर शराब का सेवन कराया गया। कवि कहता है कि शराब को बुरा नहीं कहो, गलती शराबी की है जो बार बार सेवन करता है।
आवश्यक सूचना:शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है|
May Aur Main
Mera naam agar sharab hota, Kaam se zyada, bawal hota, Peeta har koi, yu roz roz. Kaam uska naam mera hota,
Hoth par laga kar agar wo chumta, Nishan auro ke adhar par hota, Agar lage shahar mein bhale sharab bandi, Sharab pe nahi, taala muh par hota,
Imarat ban gayi hai oonchi-oonchi, Imaan khatam, bachi nahin suchi, Kacche makaan mein the sacche log, Sheeshe ke makaan, pathar ke log,
Sharabiyo ke beech guzati jo raat, Aaj digar jarayam ho gaya mujhse, Kaha Ram, par suna kuch aur baat, Ram kah sharab ko milaya gaya mujhse -Narsingh Yadav
Meaning in English:
The poem describes the story of a man who was lured into drinking alcohol in the name of God. He never wanted to be an alcoholic but a bad company made him one. He says that alcoholics are to be blamed and not alcohol as they become addicted to the substance due to constant use.
Disclaimer: Drinking is injurious to health.
Hindipoems.org offers a vast collection of the best Hindi poems and poetry online. Explore the rich world of Hindi literature and discover beautiful Hindi poetry on love, nature, life, and more.