Tag Archives: जीवन पर कविता

Hindi Poems on Philosophy-रोशनी भरी डिब्बी

एक छोटी सी है डिब्बी जिसमे है कुछ रोशनी भरी
एक बिंदु एक ज्योति के समान संपुर्ण फिर भी निराकार।।
रोशनी तेज़ इतनी की सूरज भी शरमाये गर्म इतनी की
एक मादक विस्फोट से हो जाये इस प्रकाश को मैं समेटना चाहती हूँ
ताउम्र इसी रोशनी में नहाना चाहती हूँ
इसकी गर्माहट में पिघलना चाहती हूँ
फिर पिघल कर फिर से घड़ना चाहती हूँ।।
एक छोटी सी है डिब्बी जिसमे है कुछ रोशनी भरी ……
यह रोशनी नही मगर है तरंगों का समंदर इस समंदर में मैं मछली बन तैरना चाहती हूँ
एक गोताखोर सी बन इसकी गहराई में उतरना चाहती हूँ
थोड़ी इठलाती हुई मै फिर से उभरना चाहती हूँ।।
इक छोटी सी है …. यह नही सिर्फ रोशनी है
यह एक जादूगरी इक गुदगुदी और अजीब सी सिरहन से भरी
इस गुदगुदायी सिरहन में मै लिपटना चाहती हूँ
इस जादूगरी को मै अपनी बाहों में भरना चाहती हूँ इक छोटी सी है ……
है नही ये सिर्फ रोशनी ये है प्यारी मिलान की रात अपने प्रियतम को समर्पित
एक अनूठी सौगात इस रात की चांदनी में मै चमकना चाहती हूँ
इस मिलन के क्षड़ों में में ठहरना चाहती हूँ मैं नाचना चाहती हूँ
में झूमना चाहती हूं इस ज्योति बिंदु को में चूमना चाहती हूँ ।। इक छोटी सी है ….
इस रोशनी का है जो एओह एक रोशनकार वही तोह है
व्याप्त और देता सबको आकार उस रोशनकार के हाथों मैं संवरना चाहती हूं
जड़ बन उसके हाथों फिर निखरना चाहती हूं उस ज्योति बिंदु में मैं समाना चाहती हूँ
मैं पिघलना चाहती हूं मैं मचलना चाहती हूं इस रोशनी में मैं नहाना चाहती हूं
मैं नाचना चाहती हूँ मैं झूमना चाहती हूँ।।।
इक छोटी सी है डिब्बी जिसमे है कुछ रोशनी भरी।।।।

-शिल्पा

Ek chotti si hai dibbi jisme hai kuch roshni bhari
Ek bindu ek jyoti ke saman sampuran fir bhi nirakar
Roshni tez etni ki suraj bhi sarmaye garm etni ki
Ek madak visfot se ho jaye es parkash ko main smeintna chahti hoon
Taumar es roshni menhana chahti hoon
Eski garmahat mepighlna chahti  hoon
Fir pighal kar fir se gadna chahti  hoon
Ek chotti si hai dibbi jismekuch roshni bhari
Yeh roshni nai magar hai tarngon ka samndar es smandr memain machli ban tarna chahti  hoon
Ek gotakhor si ban es gahrai meutrna chahti  hoon
Thodi ethlat  hoone main fir se ubhrna chahti  hoon
Ek choti si hai yeh nai sirf roshni hai
Yeh ek jadugari ek gudguddi aur ek ajv si sirhan se bhari
es gudgudayi sirhan memain liptna chahti  hoon
Es jadugari ko main apni bahon mebhrana chahti  hoon..ek choti si hai
Hai nahi ye sirf roshni ye hai.pyari milan ki raat apne priytam ko samrpit
Ek anuthi saugaat es raat ki chandani memain chamkna chahti  hoon
Es milan ke shdo memain thahrna chahti  hoon main nachna chahti  hoon
Main jhumna chahti  hoon. es jyoti bindu ko main chumna chahti  hoon ek choti si hai
Es roshni ka hai jo a  oh ek roshnakar whi to hai
Viyapat aur deta sabko aakar us roshnakar ke hathon main svarna chahti  hoon
Jad ban uske hathon fir nikhrna chahti  hoon es jyoti bindu memain smana chahti hoon
Main pinghlna chahti  hoon main machalna chahti  hoon es roshni mein  main nhana chahti  hoon
Main nachna chahti  hoon main jhumna chahti  hoon
Ek chotti si hai dibbi jismehai kuch roshni bhari

-Shilpa

Hindi Poems on Motivation – कुछ बात हो अपनी

नई दिशा बहार हो अपनी
कुछ सोचे, कुछ बात हो अपनी
हो समय कुछ भी
अच्छा या बुरा
पर नई शुरुआत हो अपनी
भूत परछाइ से सीखे, हम
आगे न दोहराना होगा
हो ग़लती कुछ भी
अब ना भटकना होगा
सपने हो अछे अछे
कल्पनाओं के रंग हो सच्चे
कोशिश भी हो पक्की पक्की
एक नहीं सो हो सच्ची
फ़लक तो देखो अपना होगा
मन में पहले गड़ना होगा
स्वप्न रंग जिस दिशा में बहते
उस दिशा तो बड़ना होगा
हो परिवर्तन”अभी की अभी”
नहीं तो सुनते खूब सभी
क्या हो तुम “कुछ नहीं”
थे जो पहले हो अभी,
पर देख सोच बदलनी होगी
नई दिशा अब, चुननी होगी

चलो सोचे इक बार जरा “हम”
नई दिशा बहार हो अपनी
कुछ सोचे कुछ बात हो अपनी

-मनोज कुमार बदलानी

Hindi Poems on Motivation – भँवर में सही

भँवर में सही कश्ती को मोड़कर तो देखो
बारिश में पैर जमीं पे गड़ाकर तो देखो

कुछ भी है मुमकिन अगर ठान लें हम सब
हाँथ समानता की ओर बढ़ाकर तो देखो

भेदभाव ख़त्म कर अब अपनी बेटी को
शिक्षा के शिखर पर चढ़ाकर तो देखो

हुनर है इनमे दुनियाँ को बदलने का
बेटियों को बेटों सा पढ़ाकर तो देखो

हैं इनमे सुनीता और कल्पना सी उड़ान
इनके पंखो को फड़फड़ाकर तो देखो ।

– राहुल रेड

Bhanvar mein sahi kashti ko modkar to dekho
barish mein pair zamin pe gada kar to dekho

Kuch bhi hai mumkin agar thaan le hum sab
Hath smanta ki oor badha kar to dekho

Bhed bhav khatam kar ab apni beti ko
Shiksha ke shikhar par chadha kar to dekho

Hunar hai inmein duniya ko badalne ka
Betiyon ko beto sa padha kar to dekho

Hai inmein sunita aur kalpana si udaan
Inke pankhon ko fadfada kar to dekho

– Rahul Red

Motivational Poem in Hindi-बढ़े चलो

यही हमारा नारा है
सर उठा के बढ़े चलो
झुकना नहीं गवारा है
चाहे हो आंधी या तूफान
नहीं रुकेगा अपना कारवां
मेहनत से जो चाहे हम पा लें
क्या धरती क्या आसमान
बढ़े चलो बस बढ़े चलो
यूँ ही चलना गवारा है
जो बढ़ते जाते है पथ पर
मज़िल वो पा जाते हैं
जो बीच राह सोच में पड़े
तो बस पड़े रह जायेंगे
उठो जागो बस बढ़े चलो
विजय पथ को तुम पा लो

 -अनुष्का सूरी 

Poem in Hindi on Philosophy-आवाज़ों से नहीं

relaxing-3061770_960_720.jpg

आवाज़ों से नहीं इंसानों से बात करता हूँ
आदमी हूँ आदमी से प्यार करता हूँ
खूब रहा मैं बनकर अजनबी खुद से
आज दिल-लगी करने की गुज़ारिश करता हूँ
ये ना समझो हमदर्द बहुत हैं इस शहर में
मैं आज भी दुश्मनों का इंतज़ार करता हूँ
जो पीते हैं नशीले जाम उनकी वो जाने
मैं तो आज भी गम का ज़हर पिया करता हूँ
ना जाने कब हो जाये खुदा का रहमों करम मुझ पर
दिन रात तुम्हारा सजदा किया करता हूँ
-अनुष्का सूरी